family on holiday in Australia looking over sydney harbour

ओवरसीज़ विजिटर हेल्थ कवर (विदेशी आगंतुक स्वास्थ्य बीमा

हम इंटरनेशनल हेल्थ इंश्योरेंस (अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा) क्षेत्र में विशेषज्ञ के रूप में, आपकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा को सरल और आसान बनाने के लिए प्रतिबद्धित हैं
Access your health care
स्वास्थ्य ठीक महसूस नहीं होने पर, आप ऑस्ट्रेलिया में डॉक्टरों और चिकित्सा प्रदाताओं की हमारी बड़ी टीम से संपर्क कर सकते हैं।
24/7
हम अपने सदस्यों की आवश्यकतानुसार, हमारी 24/7 आपातकालीन और सहायता फ़ोन के माध्यम से मदद प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
Online Certificate
ऑनलाइन खरीदें और आप अपना इंश्योरेंस सर्टिफिकेट ईमेल के माध्यम से प्राप्त करेंगे।

हमारी OVHC पॉलिसियाँ, वैल्यू केयर को छोड़कर, पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा (वीज़ा शर्त 8501) के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।

telehealth powered by doctors on demand

अपने घर की सुविधा से डॉक्टर से बात करें। फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से 24/7 एक योग्य ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर से बात करें। Doctors on Demand अस्पताल देखभाल कार्यकर्ताओं और अस्पताल देखभाल आगंतुकों की नीतियों के लिए उपलब्ध नहीं है।

और अधिक जानकारी प्राप्त करें


 हम यह समझते हैं कि किसी भी नए देश में आना चुनौतीपूर्ण अनुभव हो सकता है। इसलिए आपको स्वास्थ्य प्रणाली और कवर (बीमा) संबंधी अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए हमने सहायता और समर्थन लेख तैयार किए हैं।

सहायता और समर्थन
Find a doctor online tool

 

हमारे डॉक्टर ढूँढ़ने में सहायता के लिए टूल के माध्यम से आप अपने नज़दीकी स्वास्थ्य पेशेवरों को ढूँढ़ सकते हैं जो हमें सीधे बिल भेजते हैं। केवल अपना पोस्टकोड दर्ज करें और अपने नज़दीकी स्वास्थ्य पेशेवर को चुनें।

डॉक्टर ढूँढें

ओवरसीज विजिटर हेल्थ कवर (OVHC) अस्थायी वीज़ा पर ऑस्ट्रेलिया आने वाले या काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों (विज़िटरों) के लिए स्वास्थ्य बीमा है। OVHC उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो छुट्टियों पर ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं या अस्थायी आधार पर काम कर रहे हैं।

यदि आप ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए बीमार हो जाते हैं या किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, तो Allianz Care Australia OVHC आपकी चिकित्सा लागत का भुगतान करने में आपकी सहायता करेगा।

Allianz Care Australia कई तरह के मान्य वीज़ा के लिए OVHC प्रदान करता है। विज़िटिंग वीज़ा से लेकर वर्किंग वीज़ा तक, जिसमें 485, 485, 417, 600, 601 और 651 शामिल हैं। अगर आपका वीज़ा सबक्लास हमारे द्वारा कवर किए जाने वाले वीज़ा पेज पर सूचीबद्ध नहीं है, तो हम उस वीज़ा के लिए ओवरसीज़ विज़िटर हेल्थ कवर प्रदान नहीं करते हैं।

जब तक आप ऑस्ट्रेलियाई या न्यूज़ीलैंड के नागरिक, ऑस्ट्रेलियाई स्थायी निवासी या ऐसे देश के नागरिक नहीं हैं जिसका ऑस्ट्रेलिया के साथ पारस्परिक स्वास्थ्य समझौता है, तब तक आप मेडिकेयर - सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा प्रणाली के लिए पात्र नहीं होंगे। मेडिकेयर तक पहुँच के बिना, चिकित्सा उपचार के लिए भुगतान करना बहुत महंगा हो सकता है।

यदि आपका वीज़ा शर्त 8501 के अधीन है, तो आपके लिए अपने और अपने परिवार के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा बनाए रखना आवश्यक है। इसका मतलब यह है कि प्राथमिक वीज़ा धारक के लिए अपने प्रवास की अवधि के दौरान अपने और वीज़ा पर सूचीबद्ध किसी भी आश्रितों (डिपेन्डेंट्स) और/या जीवनसाथियों (पार्टनरों) के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा बनाए रखना अनिवार्य है।

कई बार ऐसा हो सकता है कि आप बीमार या घायल हों और आपको सहायता की आवश्यकता हो। आपका OVHC आपको उन चिकित्सा लागतों के लिए कवर करता है जो आम तौर पर एक ऑस्ट्रेलियाई निवासी के लिए, ऑस्ट्रेलियाई मेडिकेयर सिस्टम द्वारा कवर की जाती हैं।

चाहे आप छुट्टियों के लिए ऑस्ट्रेलिया आ रहे हों, परिवार या दोस्तों से मिलने आ रहे हों, या काम के लिए आ रहे हों, हम OVHC प्रदान करते हैं जो वीज़ा शर्त 8501 को पूरा करता है जो 482 टेम्पररी स्किल शॉर्टेज और 485 टेम्पररी ग्रैजुएट वीज़ा के साथ-साथ अन्य पर भी लागू होता है।

विदेशी पर्यटक ऑस्ट्रेलिया में चिकित्सा उपचार के भुगतान में सहायता के लिए OVHC पर विचार कर सकते हैं क्योंकि यह महंगा हो सकता है और आप मेडिकेयर (ऑस्ट्रेलियाई निवासियों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा प्रणाली) के लिए पात्र नहीं भी हो सकते हैं। यदि आपका वीज़ा वीज़ा शर्त 8501 के अधीन है, तो OVHC एक आवश्यकता है। एलियांज केयर ऑस्ट्रेलिया की OVHC पॉलिसियाँ, वैल्यू केयर को छोड़कर, पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा (वीज़ा शर्त 8501) की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।

जब आप घर से दूर हों, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि यदि आपको कुछ हो जाए तो चिकित्सा उपचार उपलब्ध है और वह किफायती भी है।

वीज़ा शर्त 8501 के अधीन प्रासंगिक वीज़ा प्रकारों के लिए, ऑस्ट्रेलियाई सरकार की अपेक्षा है कि आपके और आपके आश्रितों (डिपेन्डेंट्स) के पास ऑस्ट्रेलिया में आपके और आपके आश्रितों के संपूर्ण प्रवास की अवधि के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा हो।

आपका कवर, आपके बीमा प्रमाणपत्र पर दर्शाई गई आरंभ तिथि, आपके पात्र वीज़ा स्वीकृत होने की तिथि, या ऑस्ट्रेलिया में आपके आगमन की तिथि में से जो भी बाद की तिथि हो, से शुरू होता है।

आपका बीमा कवर ऑस्ट्रेलिया से आपके प्रस्थान की तिथि, आपके पास पात्र वीज़ा समाप्त होने की तिथि, आपके द्वारा या हमारे द्वारा आपकी पॉलिसी रद्द करने की तिथि या आपके बीमा प्रमाणपत्र पर दर्शाई गई अंतिम तिथि, जो भी पहले हो, पर समाप्त हो जाता है।

आप Allianz Care OVHC Online Members Services (OMS) पोर्टल या एप पर लॉग-इन करके अपनी OVHC पॉलिसी पर आसानी से क्लेम कर सकते हैं। आप PDF क्लेम फॉर्म भी भर सकते हैं और फिर अपने सहायक दस्तावेज़ों और रसीदों के साथ ई-मेल करके जमा करा सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए देखें, OVHC क्लैम कैसे करें

एलियांज केयर ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम केयर वर्कर्स के लिए ओवीएचसी में सामान्य दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा, फिजियोथेरेपी और अन्य सहित कई अतिरिक्त लाभ शामिल हैं।

आपके OVHC की लागत कई कारकों पर निर्भर करेगी, जिनमें आपका वीज़ा, कवर का स्तर और अवधि तथा आपके कवर में शामिल लोगों की संख्या शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया में, स्वास्थ्य सेवा ऑस्ट्रेलियाई सरकार और निजी स्वास्थ्य बीमा (प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस) द्वारा वित्तपोषित सेवाओं के मिश्रण से बनी है। ऑस्ट्रेलियाई निवासियों को सरकार की मेडिकेयर योजना के तहत कई अस्पताल और चिकित्सा लागतों के लिए स्वचालित रूप से कवर किया जाता है, लेकिन कई ऑस्ट्रेलियाई निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के माध्यम से अतिरिक्त कवर लेना चुनते हैं।

मेडिकेयर चिकित्सा, अस्पताल और दवाइयों की लागतों को कवर करता है, लेकिन निजी अस्पताल की लागत, दंत चिकित्सा (डेंटल), फिजियोथेरेपी और इसी तरह की सेवाओं, आपातकालीन एम्बुलेंस सहायता या अस्पताल तक अन्य परिवहन जैसी चिकित्सा सेवाओं को कवर नहीं करता है।

ऐसे अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों और आगंतुकों (विज़िटरों) के लिए जो मेडिकेयर के अंतर्गत कवर नहीं हैं, आप ओवरसीज विजिटर हेल्थ कवर (OVHC) खरीद सकते हैं।

यदि आपके वीज़ा प्रकार के लिए ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा बनाए रखना आवश्यक है ( वीज़ा शर्त 8501), तो वैल्यू केयर को छोड़कर एलियान्ज़ केयर ऑस्ट्रेलिया OVHC पॉलिसीज़ इस आवश्यकता को पूरा करती हैं।

यदि आपका वीज़ा प्रकार शर्त 8501 के अधीन नहीं है और आप मेडिकेयर के लिए पात्र नहीं हैं, तो आप Allianz Care Australia की OVHC पॉलिसी खरीदने पर विचार कर सकते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान किसी भी संभावी अनियोजित चिकित्सा या अस्पताल देखभाल के लिए आपके पास कवर है।

वैल्यू केयर उन विदेशी आगंतुकों के लिए उपलब्ध है जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है और जिन्हें अपने वीज़ा की अवधि के दौरान पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है।

आप अपनी वीज़ा शर्तें यहाँ देख सकते हैं

जिन वीज़ाओं को हम कवर करते हैं उनकी सूची के लिए यहाँ क्लिक करें

हम आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कवर प्रदान करते हैं